1- विटामिन बी कांम्पलेक्स
यह सर और बालों के रोम तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए हीमोग्लोबिन की मदद करता है | विटामिन - बी कांम्पलेक्स की कमी से बाल कमजोर,कुपोषित और क्षतिग्रस्त हो सकते हैं | अगर आपके शरीर में इसकी कमी है तो आप इसे प्राकृतिक स्रोतों जैसे चिकन, ट्यूना और सालमन अथवा विटामिन की गोलियों से पूरा कर सकते हैं |
2- जिंक
हमारे सर में तेल ग्रंथियां होती है जो तेल उत्पन्न करने के लिए पर्याप्त कार्य करती हैं और जिसकी कमी से सर में सूखापन, रूसी और अंततः बालों का झड़ना शुरू हो जाता है | अपने बालों को पर्याप्त मात्रा में जिंक उपलब्ध कराने के लिए नट्स, साबुत अनाज, दाले, मांस और समुद्री भोजन जैसे खाद पदार्थ का सेवन करें |
3- कॉपर
बालों के साथ हमारे शरीर के सभी अंगों में पर्याप्त ऑक्सीजन और रक्त की आपूर्ति करने के लिए हीमोग्लोबिन की आवश्यकता होती है | कॉपर अधिक हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है | इसकी कमी से बाल कमजोर और नाजुक हो जाते हैं जिससे अंततः बाल झड़ने लगते हैं | तिल के बीज, सोयाबीन, काजू, मांस और समुद्री भोजन कॉपर के अच्छे स्रोत हैं |
4- आयरन
इसकी कमी से बचने के लिए पालक, सोयाबीन, दाल, चिकन, मांस, अंडे और मछली खाएं | पशु स्रोत से मिलने वाला आयरन हमारे पाचन तंत्र में जल्दी से अवशोषित हो जाता है |
5- विटामिन सी
इसकी कमी से दो मुंहे बाल, बालों का झड़ना और टूटना आदि शुरू होता है | अपने आहार में संतरे, नींबू, जामुन, मीठा नींबू, तरबूज और टमाटर जैसे फल शामिल करें | अगर आप ध्रुमपान करते हैं तो आपको अधिक मात्रा में विटामिन सी की आवश्यकता है, इसलिए ध्रुमपान छोड़कर अधिक फल खाएं |
6- प्रोटीन
यह झड़ते हुए बालों के स्थान पर नए बाल उगाने में मदद करता है | प्रोटीन की कमी से बाल पतले, सूखे, और कमजोर हो जाते हैं और अंततः झड़ने लगते हैं| सेम, नट्स, अनाज, दूध, पनीर, मछली, अंडे, चिकन आदि खाद्य पदार्थों से आप प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं |
7- उचित भोजन
उचित भोजन बहुत हद तक बालों के गिरने पर नियंत्रण करता है क्योंकि आपका आहार आपको भीतर से आपको अधिक मजबूत बनाता है | केवल शैंपू और सीरम पर निर्भर रहने के बजाय यह सुनिश्चित करें कि आपको अपने भोजन के द्वारा इन पोषक तत्वों की उचित खुराक प्राप्त हो रही है |
8- बालों की करें तेल से मसाज
बालों की तेल से मसाज करना बहुत जरूरी है | बालों और सिर की ठीक तरह से तेल से मालिश करने से बालों के रोम में खून का प्रवाह बढ़ जाता है | इससे बालों की जड़ें मजबूत होती है जिससे बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम होने लगता है |
9- आंवला भी असरदार
बालों के प्राकृतिक और तेजी से विकास के लिए, आप आंवले का भी उपयोग कर सकते हैं | आंवला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जिसकी शरीर में कमी बालों को गिरने का एक कारण हो सकती है |
10- प्याज का रस
प्याज के रस में उच्च मात्रा में सल्फर कंटेंट होता है, जो बालों के रोम के लिए रक्त परिसंचरण में सुधार करता है, बालों के रोम का पुनः निर्माण करने और सूजन को कम करने में मदद करता है जिसके कारण बालों का झड़ना कम हो जाता है| प्याज के रस में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो बालों के झड़ने का कारण बन सकने वाले कीटाणुओं और परजीवीयो को मारने में मदद करता है, और सर के संक्रमण का उपचार करता है |

