त्योहारों के समय वातावरण खुशनुमा, आनंदित और ऊर्जापूर्ण होता है | बच्चे,बूढ़े, नौजवान,महिलाएं, पुरुष सब नए-नए वस्त्र पहनकर जश्न मनाने के मूड में होते हैं और एक दूसरे के साथ उपहार का आदान प्रदान करते रहते हैं साथ ही साथ पूजा आराधना भी करते हैं |
त्योहारों के समय अच्छे-अच्छे कपड़े तो लोगों को तुरंत और दुकानों पर उपलब्ध हो जाते हैं और उस कपड़ों को पहनने के बाद भी कई महिलाओं को लगता है कि उनकी त्वचा रूखी सुखी है किसकी वजह से उन्हें अपनी सुंदरता में कमी नजर आने लगती है | और उनके मन के कोने में हमेशा यह बात बैठी रहती है जिसकी वजह से उनके त्योहार का मजा किरकिरा होने लगता है |
जी हां! यदि आपकी त्वचा चमकती हुई नहीं है या उसमें रूखापन है तो आपको हमेशा यह डर सताता रहेगा कि इससे कहीं आपकी सुंदरता में कमी ना आ जाए | इससे आपका आत्मविश्वास भी कम होगा| जबकि चमकती त्वचा आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देंगी | तो अगर आप घरेलू उपाय से कम से कम समय में त्वचा में निखार पाना चाहती हैं तो नीचे दिए गए उपायों पर अमल करें |
घरेलू उपाय
1- अपनी त्वचा को नियमित रूप से साफ करने के लिए जई, जिसे अंग्रेजी में ओट्स कहते हैं, को दूध या दही में मिलाकर घोल बना लें और उसे अपने चेहरे पर मले | तकरीबन 10 मिनट बाद उसे धो दे और एक नर्म तौलिये से उसे सुखा दे |
2- जिनकी त्वचा शुष्क होती हैं, उन्हें दूध या दही, और गिल्सरीन और शहद के साथ बादाम चूर्ण मिलाकर लगाना चाहिए | बदाम और शहद बहुत ही बढ़िया मॉइसचरहाईजर होते है |
मौसमी फलों का लाभ उठाएं| नारंगीयाँ सौम्य में ब्लीचिंग एजेंट होती हैं और स्ट्रॉबेरी त्वचा के तेल पर नियंत्रण रखती है |
3- त्वचा में पाए गए खुले छिद्र पूरी तरह से बंद नहीं किए जा सकते पर सिकोड़े जरूर जा सकते हैं और वह इस तरह-
अंडे के सफेद भाग और शहद का घोल बनाकर अपने चेहरे पर मलें और 10 मिनट बाद उसे धो डालें | इससे त्वचा में खुले हुए छिद्र सिकुड़ और कस जाएंगे | और चेहरे के महीन बाल भी गायब हो जाएंगे |
पेशेवर उपचार
1- अगर आप अपने रूप को निखारने के लिए किसी विशेषज्ञ की सहायता लेना चाहती हैं, तो आप ऐसा भी कर सकती है |
2- आजकल स्पा अपने सौंदर्य में चार चांद लगाने के लिए 24 कैरेट स्वर्ण भस्म और नैसर्गिक सामग्रियां जैसे कि दूध, नींबू और चॉकलेट या गुलाब का प्रयोग करते हैं | विशेषज्ञों का कहना है कि बेवफा से कम से कम 15 दिन पहले सौंदर्य उपचार कराना चाहिए ताकि त्यौहार पर त्वचा की बढ़ी हुई दमक लोग देखते ही रह जाए |
3- आपको अपनी इस नई दमकती त्वचा की सौंदर्य को बनाए रखने के लिए, सनस्क्रीन का भी उपयोग करना चाहिए | आप अपनी त्वचा को नम रखें, ताकि सौंदर्य उपचार का प्रभाव लंबे समय तक बना रहे |
4- पूरे शरीर को सुंदर और कोमल बनाने के लिए हल्दी, अच्छे चंदन के चूर्ण और दूध का घोल बनाकर अपने पूरे शरीर पर मल दें और एक तौलिए से लपेट लें और करीबन 1 घंटे बाद नहा ले |
यह बॉडी रैप ना सिर्फ आपकी त्वचा को आभा प्रदान करता है, बल्कि उसके छिद्रो को भी साफ कर देता है | इसके बाद आप अमरुद के पौधे और दही का घोल बनाकर अपने चेहरे पर मल दे और थोड़ी देर बाद धो दें | इससे आपके चेहरे पर रह गए हल्दी के दाग गायब हो जाएंगे | या फिर गाजर के गुदे और दही का घोल बनाकर पूरे शरीर पर मल दे | इससे भी आपके शरीर पर से हल्दी के बचे खुचे निशान मिट जाएंगे |
सौंदर्य प्रसाधन भी है फल - सब्जियां
फल व सब्जियां आपको अंदर से तो स्वस्थ रखते ही हैं साथ ही आपकी त्वचा को भी खूबसूरत बनाते हैं | अक्सर हमने त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खो के बारे में सुना है | आज हम ऐसे ही कुछ खास सब्जियों व फलों के बारे में बात करेंगे जो अंदर से पोषण देने के साथ बाहर से भी त्वचा व बालों को निखारती है | जानिए ऐसे ही कुछ खास फलों और सब्जियों के बारे में विस्तार से -
सब्जियां निखारे रंग
रोज टमाटर के गूदे को चेहरे व गर्दन पर लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें तथा फिर गुनगुने पानी से धो दें | रंग गोरा होता है और किल,मुहासे की समस्या से छुटकारा मिलता है |
चुकंदर के रस में थोड़ी सी मात्रा सिरके की मिलाकर यदि बालों में लगाया जाए तो रूसी की समस्या दूर हो जाएगी |
खीरे को पीसकर चेहरे, गर्दन पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद चेहरा धो लें | चेहरे की खूबसूरती मैं चार चांद लग जाएंगे | इसके नियमित प्रयोग से मुहासे,कील झुर्रियां व खुश्कता समाप्त होती है |
कच्चे आलू का रस को चेहरे पर लगाने से दाग, धब्बे नहीं रहेंगे. आलू में पोटेशियम सल्फर व फास्फोरस, क्लोरीन काफी मात्रा में होता है जो की त्वचा को साफ करता है |
आलू को पीसकर उसके गुदे को रात में पूरे चेहरे पर मले व प्रातः काल मुँह धोए | इससे त्वचा जवान और चमकदार बन उठेगी |
शहद के साथ नींबू का रस मिलाकर लगाने से त्वचा का रंग निखरता है व त्वचा कोमल बनी रहती है|
फलों से बढ़ाए चेहरे की चमक
1- आम का सेवन करने से त्वचा का रंग साफ होता है, चेहरे की चमक बढ़ती है |
अनार के छिलकों को सुखाकर बारीक पाउडर बनाकर गुलाब जल के साथ मिलाकर उबटन की तरह लगाने से शरीर के दाग, चेहरे की झाइयां खत्म होती है |
रोज भूखे पेट सेब खाकर ऊपर से दूध पिया जाए तो एक-दो माह में ही त्वचा का रंग निखरेगा |
सेब का रस मस्सों पर लगाने से इससे निजात मिलता है |
संतरे में विटामिन सी होता है जिससे खाने से त्वचा स्वस्थ रहती है | इसके छिलकों को सुखाकर उसके पाउडर से उबटन बनाकर लगाया जाए तो रंग गोरा होता है|
रोज अंगूर के सेवन से खून बढ़ता है | बाल व आँखे चमकदार बनी रहती है | यह त्वचा को कांतियुक्त, स्वास्थ्य व कोमल बनाए रखता है |
2- घरों की रसोई मैं मौजूद मेथी, धनिया, लहसुन आदि जैसे सूखे मसालों के प्रयोग से त्वचा साफ होती है | इसके सेवन से रक्त शुद्ध होता है |

