Health tips
एक सुंदर जीवन तभी संभव है जब आपका मन और शरीर स्वस्थ रहता है |
आपके स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए कुछ सुझाव :
1- आपका स्वास्थ्य आपके हाथ
अपने हाथों को धोने का सरल कार्य बैक्टीरिया और वायरस के प्रसार को रोकता है |
2- स्वस्थ दाँत तो स्वस्थ मुस्कुराहट
दाँतों को नियमित रूप से ब्रश करने से बैक्टिरिया का जमाव रुक जाता है और दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारियों से बचाव होता है |
3- अच्छी नींद, स्वास्थ्य जीवन का राज
रोज 8 घंटे की नींद आपको तरोताजा महसूस कराती है, दिल की स्थिति का जोखिम कम करती है, आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाए रखने में मदद करती है और आपकी याददाश्त को भी मजबूत करती हैं |
4- 8 गिलास पानी मतलब जीवन का उपहार
पूरे दिन कम से कम 8 गिलास पानी अवश्य पिए | पानी किडनी के कार्य, मल त्याग, शरीर के तरल पदार्थों के रखरखाव और आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करती है |
5- नियमित रूप से ध्यान करें
ध्यान तनाव को कम करता है, एकाग्रता में सुधार लाता है, आपके पाचन क्रिया में सुधार करता है और आपको खुशी का अनुभव कराने में मदद करता है |
6- महिलाएं, पैर के दर्द को नजरअंदाज न करें
आप कामकाजी महिला हो या गृहिणी, अपने पैरों में अत्यधिक दर्द को नजरअंदाज न करें| यह परिधीय धमनी रोगों ( पीएडी ) का एक लक्षण हो सकता है जो रक्त वाहिकाओं में रुकावट के कारण होते हैं |
7- बच्चों के भविष्य की रक्षा करें, संपूर्ण टीकाकरण करें
टीके आपके बच्चे के जीवन को बचा सकते हैं | अपने डॉक्टर से परामर्श कर अपने बच्चो को उनकी उम्र, स्वास्थ्य और उपलब्ध टीको के अनुसार उचित टीकाकरण करवाएं |
8- नमक कम खाएं
नमकीन और पैक्ड चिप्स में सोडियम अधिक मात्रा में होता है| कम नमक खाने से ब्लड प्रेशर संयम में रहता है, वजन घटाने में सहायक होती है | इससे हृदय रोग का खतरा भी कम होता है|
9- सुबह का नाश्ता है जरूरी
सुबह का नाश्ता अवश्य करें| इससे आप दिन में बाकी समय ज्यादा नहीं खाएंगे |
10- वजन घटाना है तो फल और सब्जियां अवश्य खाए
फल और सब्जियों में हाई फाइबर ( रेशे ) होता है जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है और पाचन क्रिया भी बेहतर होती है |
11- हंसी सबसे सस्ती दवा है
हंसने, मुस्कुराने से न ही सिर्फ चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं बल्कि यह एक प्राकृतिक दर्द निवारक का भी काम करता है | इसलिए हमेशा हंसते रहिए|
12- सूखे मेवे सेहत के लिए अच्छे होते हैं
ड्राई फ्रूट्स ( सूखे मेवे ) हमेशा साथ रखें और अनियमित समय पर भूख लगने पर खाएं | इससे बाहर का खाना खाने की लालसा पर नियंत्रण होता है |
13- दिन की शुरुआत 1 गिलास गर्म पानी के साथ
मोटापा कम करने के लिए रोज सुबह उठकर गुनगुना पानी पिए | इससे चर्बी जल्दी घटेगी और पाचन भी बेहतर होगा |
14- अच्छी सेहत का राज रोज सुबह व्यायाम
व्यायाम करने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है | योगा और हल्की सैर से भी आपका शरीर तंदुरुस्त रहेगा और रोगों से प्रतिरक्षित होगा |
15- संतुलित आहार जरूरी क्यों?
रोजाना संतुलित आहार से आप एक अच्छा व निरोगी शरीर बना पाएंगे | अपने रोज के आहार में फल और सब्जियां अवश्य रखें |

