एक्सरसाइज या व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, यह बात हर कोई जानता है| कई बार हम एक्सरसाइज से बचने के बहाने खोज लेते हैं, या फिर हजार बार सोचने के बाद भी उसे अपनी दिनचर्या का अनिवार्य अंग नहीं बना पाते |लेकिन हम आपको बता रहे हैं, एक्सरसाइज करने के वह फायदे, जिन्हें जानने के बाद आप इसके लिए बहाने नहीं ढूंढगें|
आइए जानते हैं एक्सरसाइज के 10 बड़े फायदे
1- एक्सरसाइज हमारी मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है, और शरीर में खून के बहाव को भी बेहतर बनाता है, जिससे आप स्वस्थ तो रहते ही है, सही ब्लड सप्लाई मिलने से दिमाग भी सक्रिय रूप से कार्य करता है, और नई ब्रेन सेल्स बनने में भी मदद मिलती है |
2- एक्सरसाइज ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है | नियमित एक्सरसाइज करने से हाईब्लडप्रेशर तकरीबन 75 प्रतिशत तक कम हो जाता है | इसके अलावा एरोबिक्स भी ब्लडप्रेशर के लिए बेहद फायदेमंद होता है |
3- नियमित एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और एक्सरसाइज के बाद आराम करते समय भी कैलोरी बर्न होती है, जिससे तेजी से वजन कम होता है | इसके अलावा एक्सरसाइज अपनी बढ़ती उम्र की गति को धीमा करके आपको अधिक समय तक जवान बनाए रखने में मदद करती हैं |
4- एक्सरसाइज करने से तनाव और डिप्रेशन के साथ ही अन्य मानसिक समस्याएं खत्म हो जाती है | एक शोध के अनुसार नियमित एक्सरसाइज का असर एंटीडिप्रेशन दवा की तरह होता है | सप्ताह में कुछ दिन लगभग आधा घंटा एक्सरसाइज करने से डिप्रेशन के लक्षणों में सुधार आता है |
5- एक्सरसाइज आपको शारीरिक दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करती है | इससे पीठ दर्द और हाथ पैरों में दर्द व खिंचाव होने की समस्या से निजात मिलती है | इसके अलावा यह शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है |
6- नियमित एक्सरसाइज से रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम कर एचडीएल कोलेस्ट्रोल या गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है | इससे हृदय अधिक मात्रा में ब्लड पंप करता है, और हम अधिक मात्रा में ऑक्सीजन ले पाते है |
7- शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और उसे बनाए रखने में एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होती है | यह आपको दिनभर ताजगी बनाए रखने और आपको तरोताजा रखने में भी मदद करती है |
8- नियमित एक्सरसाइज आपको कैंसर जैसे खतरनाक रोग से बचा सकती है | इससे विभिन्न प्रकार के कैंसर, खासतौर से कोलोन कैंसर और ब्लड कैंसर का खतरा कम हो जाता है|
9- एक्सरसाइज करने से स्टेमिना बढ़ता है, जिससे हम अपना काम बेहतर और अच्छे तरीके से कर पाते हैं, इससे कार्य करने की क्षमता में इजाफा होता है |
10- त्वचा को खूबसूरत और जवान बनाएं रखने में सबसे प्रभावकारी उपाय एक्सरसाइज ही है | एक्सरसाइज करने पर रक्तसंचार तेज होता है, जिससे त्वचा पर तेज और चमक बढ़ जाती है, और त्वचा स्वस्थ व जवा नजर आती हैं | और आपकी त्वचा में प्राकृतिक चमक भी आती है|
1- व्यायाम दूर करें डिप्रेशन
नियमित व्यायाम करने से लोगों को तनाव से मुक्ति मिल सकती है | शोधकर्ताओं ने पाया है कि जो लोग नियमित व्यायाम करते हैं उनके 'अवसादग्रस्त' होने की आशंका व्यायाम न करने वाले की तुलना में आधी हो जाती है |
वैसे व्यायाम से मानसिक स्वास्थ्य तभी सुधरता है, जब इसे आनंद लेकर किया जाए | यह शोध लंदन के किंग्स कॉलेज में किया गया है | मुख्य शोधकर्ता डॉ. सैमुअल हार्वे के अनुसार, डॉक्टरों को चाहिए कि अवसाद और मानसिक चिंताओं से संबंधित बीमारियों के इलाज में मरीज को व्यायाम करने की सलाह दे |
शोधकर्ताओं ने पाया कि लोग शारीरिक रूप से जितने अधिक सक्रिय रहते हैं, उनके अवसादग्रस्त होने की आशंका उतनी कम होती है | जो लोग अपने खाली समय में सक्रिय नहीं रहते हैं, उनके अवसाद ग्रस्त होने की आशंका दोगुनी हो जाती है |
वैसे अवसाद कम करने के लिए आवश्यक नहीं की भारी व्यायाम ही किया जाए, हल्के व्यायाम भी मददगार होते हैं | शोध के अंतर्गत नार्वे के 40 हजार से अधिक लोगों को शामिल किया गया | यह शोध ' ब्रिटिश जनरल आफ साइकिएट्री ' मैं प्रकाशित हुआ है |
हार्वे का कहना है कि व्यायाम के अलावा मित्रों के बीच रहना और सामाजिक मेलजोल बढ़ाना भी अवसाद को कम करते हैं |
उच्च रक्तचाप में व्यायाम
हम सभी जानते हैं कि नियमित व्यायाम करना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है | इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं पर काबू पाया जा सकता है या उससे बचा जा सकता है | लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि कुछ व्यायाम कर उच्च रक्तचाप की समस्या से भी बचा जा सकता है | तो चलिए जाने उच्च रक्तचाप के लिए किए जाने वाले व्यायाम |

