रतन टाटा का जन्म 28 दिसम्बर,1937 कों भारत के सूरत शहर में हुआ था | रतन टाटा नवल टाटा के बेटे हैं नवजबाई टाटा ने अपने पति रतनजी टाटा के मृत्यु के बाद गोद लिया था | जब रतन दस साल के थे और उनके छोटे भाई, जिमी 7 साल के थे तभी उनके माता-पिता ( नवल और सोनू ) मध्य 1940 के दशक में एक दूसरे से अलग हो गए | तत्पश्चात दोनों भाइयों का पालन - पोषण उनकी दादी नवजबाई टाटा द्वारा किया गया | रतन टाटा का एक सौतेला भाई भी है जिसका नाम नोएल टाटा है |
रतन टाटा कि प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के कैंपियन स्कूल से हुई और माध्यमिक शिक्षा कैंथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से | इसके बाद उन्होंने अपना बी एस वास्तु कला में स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के साथ कॉर्नेल विश्वविद्यालय से 1962 मे पूरा किया | तत्पश्चात उन्होंने हावर्ड बिजनेस स्कूल से सन 1975 में एडवांस्ड मैजरमेंट प्रोग्राम पूरा किया |
भारत लौटने से पहले रतन टाटा ने लॉस एंजिल्स,कैलिफोर्निया, मे जोंस और एमोंस में कुछ समय कार्य किया | उन्होंने टाटा ग्रुप के साथ अपने कैरियर की शुरुआत 1961 में की | शुरुआती दिनों में उन्होंने टाटा स्टील के शॉप फ्लोर पर कार्य किया | इसके बाद वे टाटा ग्रुप के और कंपनियों के साथ जुड़े | सन 1971 में उन्हें राष्ट्रीय रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ( नेल्को ) मे प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया| 1981 में उन्हें टाटा इंडस्ट्रीज का अध्यक्ष बनाया गया | सन 1991 में जेआरडी टाटा ने ग्रुप के अध्यक्ष पद को छोड़ दिया और रतन टाटा को अपना उत्तराधिकारी बनाया |
रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने नई ऊंचाइयों को छुआ | उनके नेतृत्व में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज मैं पब्लिक इश्यू जारी किया और टाटा मोटर्स न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया | सन 1998 में टाटा मोटर्स ने पहली पूर्णतः भारतीय यात्री कार - टाटा इंडिका - को पेश किया | तत्पश्चात टाटा टी ने टेटली, टाटा मोटर्स ने 'जैगुआर लैंड रोवर' और टाटा स्टील ने 'कोरस ' का अधिग्रहण किया जिससे टाटा समूह की साख भारतीय उद्योग जगत में बहुत बढ़ी | टाटा नैनो- दुनिया की सबसे सस्ती यात्री कार -भी रतन टाटा के ही सोच का परिणाम है |
28 दिसंबर 2012 को वे टाटा समूह के सभी कार्यकारी जिम्मेदारी सेवानिवृत्त हुए | उनका स्थान 44 वर्षीय साइरस मिस्त्री ने लिया | हालांकि टाटा अब सेवानिवृत्त हो गए हैं फिर भी वे काम-काज में लगे हुए हैं | अभी हाल में ही उन्होंने भारत के की कॉमर्स कंपनी स्नैपडील में अपना व्यक्तिगत निवेश किया है | इसके साथ-साथ उन्होंने एक और ई-कॉमर्स कंपनी अर्बन लैडर और चाइनीज मोबाइल कंपनी जिओमी में भी निवेश किया है |
वर्तमान में रतन टाटा , टाटा समूह के सेवानिवृत्त अध्यक्ष है | इसके साथ-साथ वह टाटा संस के 2 ट्रस्टस के अध्यक्ष भी बने हुए हैं |
रतन टाटा ने भारत के साथ-साथ दूसरे देशों के कई संगठनों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है | वह प्रधानमंत्री की व्यापार और उद्योग परिषद और राष्ट्रीय विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता परिषद के एक सदस्य हैं | रतन टाटा कई कंपनियों के बोर्ड पर निदेशक भी हैं |
भारत सरकार ने रतन टाटा को पद्म भूषण (2000) और पद्म विभूषण (2008) द्वारा सम्मानित किया| यह सम्मान देश के तीसरे और दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान है |
